जामताड़ा जिले के कुंडहित शाखा में हुआ पदस्थापन
बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ राज्य सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सुधसत्वा मंडल को जामताड़ा जिले के कुंडहित शाखा में पदस्थापित किया गया है। मंडल ने पाकुड़ में लगभग 10 वर्षों तक सराहनीय सेवा दी है और अब उनका स्थानांतरण हो गया है। बैंक कर्मी व ने लैंपस कर्मीयों ने शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर उनका विदाई दी।श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा, “मैं पाकुड़ के जनता को 10 वर्ष से सराहनीय सेवा देता आया हूं, मुझे बहुत तकलीफ के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरा यहां से किसी दूसरे जगह स्थानांतरण हो गया है। पाकुड़ जिले के जनता एवं लैंपस कर्मी मेरे साथ बहुत अच्छा टीम के रूप में काम किया।”उन्होंने आगे कहा, “मेरे साथ सभी बीसी कर्मी बहुत अच्छे से काम किया मैं आशा करता हूं कि आगे भी बहुत अच्छे काम करेंगे। जब भी जरूरत होगा तो मैं मार्गदर्शन देता रहूंगा।”इस अवसर पर राजीव कुमार कैशियर, बीसी कर्मी साधन बनर्जी, हेमंत कुमार, परमेन दास, राजेश कुमार, प्रभात रजक, आलोक कुमार, आदि मौजूद थे। श्री मंडल के स्थानांतरण पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।






