Search

August 5, 2026 8:10 am

दिशोम गुरु के निधन पर शोक में डूबा पाकुड़ अनुमंडल कार्यालय

अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी की अगुवाई में कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, रखा गया मौन

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के जनक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी समाज के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। इसी क्रम में सोमवार को पाकुड़ अनुमंडल कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) साइमन मरांडी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरी संवेदना प्रकट की।शोकसभा के दौरान कार्यालय के सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीओ साइमन मरांडी ने इस मौके पर कहा,”शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं थे, वे झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और आत्मगौरव के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि दिशोम गुरु ने जो सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि सभा में अनुमंडल कार्यालय के सभी प्रमुख अधिकारी, कर्मीगण और आम लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!