Search

October 19, 2026 5:31 pm

चुनाव के माहौल में शांति बहाल हेतु पाकुड़िया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बजरंग पंडित

पाकुड़िया लोकसभा चुनाव को लेकर पाकुड़िया पुलिस ने बुधवार को थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, एसआई कन्हैया कुमार यादव के नेतृत्व में पाकुड़िया बाजार सहित गली मोहल्ला होते हुए सिद्धो कान्हो चौक सहित अन्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला । फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे । इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी एक जून को राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें और ना ही अफवाह फैलाएं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हमारा सहयोग करें।

img 20240529 wa00454335750356183660571

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!