Search

May 10, 2026 4:33 pm

दो सूत्री मांग को लेकर पंचायतों सचिवों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के अहवाहन पर दो सूत्री मांगों का समर्थन में शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय के समक्ष पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय सभी पंचायतों के सचिवों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। धरना में शामिल पंचायत सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल हलीम, उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सचिव अमर कुमार राय, सनातन मरांडी, शीश मुहम्मद अंसारी, नूरे आलम,एलिजाबेथ सुंबराई,बिनीता हेंब्रम,अनिल कुमार शर्मा,निखल कुमार चौधरी,अकबर हुसैन, साकेत नंदन ने दो सूत्री मांगों से संबंधित स्मार पत्र बीडीओ को सौंपा। वहीं पंचायत सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि मूल ग्रेड पे 2400 रूपया पारित करने एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर करने एवं आरक्षित 25 प्रतिशत पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा हेतु तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थानों को भरने की मांग की गई। वहीं आगे कहा कि झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर जिला स्तरीय एकदिवसीय धरना 31 जुलाई को पाकुड़ समाहरणालय के समक्ष होगा इस पर भी अगर सहमति नहीं बनी तो राज्य स्तरीय एक दिवसीय धरना 21 अगस्त को राजभवन जाकिर हुसैन पार्क के समक्ष होगा साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर संघ आगे आंदोलनात्मक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।

img 20240719 wa00378518111409596665268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!