Search

August 20, 2026 10:49 am

समाज व राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल-अमृत

राजकुमार भगत

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पखर राष्ट्रवादी,मानववाद के प्रणेता महान,विचारक दार्शनिक,अर्थशास्त्री और राजनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय का नेतृत्व में रानी दिग्घी पटाल तांतीपाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी,महामंत्री रूपेश भगत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शबरी पाल बासु मंडल विक्टर तिवारी रतन भगत पार्थ रक्षित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
माल्यार्पण के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी एकात्मक मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि कोटि नमन है।भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखंड राष्ट्रवादी चिंतक उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति और समाज को नहीं दिशा प्रदान किया। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया जो भारतीय संस्कृति और मूल सिद्धांत पर आधारित है।एकात्मक मानववाद के अनुसार मनुष्य प्रकृति और ईश्वर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और सभी का कल्याण होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने भारतीय राजनीति और समाज को बहुत प्रभावित किया उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!