Search

June 21, 2026 11:31 pm

तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगाम: प्रशासन की सख्ती से दुकानदारों में हड़कंप।

इकबाल हुसैन

पाकुड़ उपायुक्त के निर्देश पर महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने भगतसिंह चौक और अम्बेडकर चौक में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया है। यह कदम तंबाकू सेवन से बढ़ रहे कैंसर के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। इस अभियान के तहत, प्रशासन ने दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए छापेमारी की जा रही है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकांश दुकानों से गुटखा और खुशबूदार तंबाकू हटा दिए गए हैं या फिर चोरी-छिपे ही उनकी बिक्री की जा रही है। छापेमारी में दुकानदारों से 200 रुपए का जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
प्रशासनिक सख्ती का असर बाजारों में दिख रहा है। तंबाकू उत्पाद की बिक्री करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सभी सीओ को इस बावत स्पष्ट गाइड लाइन जारी किया गया है। यह कदम तंबाकू सेवन को रोकने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

img 20241211 wa00188228031571273532258

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!