स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होने वाली स्पेशल मिडिएशन ड्राइव इन फैमिली मैटर 9 दिसंबर 2024 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने उक्त कार्यक्रम में सभी उपस्थित मेडिएटर को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए रुचि रखते हुए पारिवारिक वादों
का अधिक से अधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर निपटारा कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि पारिवारिक विवादों जैसे वैवाहिक मुद्दों, संपत्ति अधिग्रहण, तलाक , भरण पोषण, समेत घरेलू व पारिवारिक हिंसा जो आपसी सहमति से सुलह समझौते योग्य मामलों को त्वरित निष्पादन का लाभ लेने की अपील की गई। मौके पर सचिव अजय कुमार गुड़िया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी , मेडिएटर ,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।








