अमर भगत
पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना परिसर में बुधवार को होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दिया गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली एवं रमजान पर्व मनाने का अपील किया गया। साथ ही कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अफवाह पर कोई ध्यान न देने तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को तत्काल देने की अपील किया गया। स्थानीय बाजार सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। होली के उपलक्ष्य में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दिया गया। मौके पर एसआई श्रीचांद किस्कू, एसआई दिलीप कुमार बास्की उपस्थित थे।






