Search

October 25, 2026 4:36 am

ईद व रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

अमर भगत

अमरापाड़ा (पाकुड़): ईद और रामनवमी को लेकर बुधवार को अमरापाड़ा थाना प्रांगण में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दोनो त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा अपना -अपना विचार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा ईद और रामनवमी त्योहार पर आपसी प्यार सहमति जताई, वही पर्व के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाने की प्रस्ताव भी रखा गया ।थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ईद व रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाना है। वर्षो से अमरापाड़ा में आपसी सौहार्द की मिसाल देखी गई है। वही सभी ईदगाहों पर शांति सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। रामनवमी पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन रामनवमी अखाड़ा निकाला जाएगा , उस दिन पूर्वान्ह नो बजे से शाम तक मुख्य सड़क में नो इंट्री रहेगी। इस बैठक पर सीआई आभास चंद्र साह एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह,अजय कुमार महतो,अरुण कुमार राम,सहित ग्रामीण संतोष भगत अमूल्य मंडल,प्रदीप राय मो लियाकत अली,श्रवण भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240410 wa00357094320119573971794

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!