Search

May 4, 2026 12:53 am

गणेश पूजन सह गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित हुई

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा 9 और धोवाडांगा में 13 सितंबर को होगा भक्ति जागरण

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) गणेश चतुर्दशी सह गणेशोत्सव को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक बैठक में बीडीओ टुडु दिलिप के अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी नवीन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि हिरणपुर में कुल सात स्थानों में गणेश पूजा आयोजित होगी जिसमें हिरणपुर बाजार में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति , श्री श्री गणपति पूजा संघ , मोयरा मोदक मंदिर के अलावे प्रखंड के धोवाडांगा , मुर्गाडांगा , तारापुर व तोड़ाई में गणेशोत्सव आयोजित हो गी । बैठक में सात सितंबर को आहूत कलश यात्रा को लेकर सभी कमिटियों से जानकारी ली गई, तथा विसर्जन का निर्धारित तिथि और समय के संबंध में सबसे पूछा गया। बैठक में सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी द्वारा बताया गया कि नो सितंबर को बिहार के चर्चित भोजपुरी गायक शिवेस मिश्रा के द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी ,वहीं 13 सितंबर शाम को धोवाडांगा मैं भी भक्ति जागरण का कार्यक्रम होने का जानकारी दी ।बैठक में शांति व्यवस्था हेतु सभी पूजा कमिटीयों को स्वंयसेवकों की सूची पूजा मंडप में टाँगने का निर्देश दिया गया तथा मंडप में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप ने ने कहा कि सभी पूजा कमिटी को अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक है। पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न करना है। वही अंचलाधिकारी ने कहा कि जर्जर सड़क की निदान को लेकर प्रयास किया जाएगा । नाली का भी मरम्मती किया जाएगा । सभी लोग विधि व्यवस्था को बनाये रखे । अफवाहों से बचे ।इस अवसर पर दीपक साहा , अजय यादव , जावेद आलम , मुसलोद्दीन अंसारी , कामेश्वर रविदास , अमित शर्मा, जावेद आलम आदि रूप से उपस्थित थे।

img 20240906 wa00161371748559805634688

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!