Search

April 20, 2026 12:17 am

पक्षपातपूर्ण रवैया को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टरों का कलम बंद हड़ताल

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़ )गैर आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर- पाकुड़ का एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल सह विरोध प्रदर्शन किया। वही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार व ई. सुरेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि गैर आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ नेशनल फोरम ऑफ केवीके एवं एआईसीआरपी की अपील पर सभी जिले में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन की की जा रही है।उन्होंने बताया कि आईसीएआर के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत केवीके को केवल 9 प्रतिशत कर्मचारियों को हो सभी सुविधाएं मिल रही है। क्योंकि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके रांची के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रो के सभी कर्मी भी किसी न् किसी रूप में मान्य सेवाओं व सुविधाओं से वंचित है। इसीलिए आज राष्ट्रव्यापी कलमबंद हड़ताल के समर्थन में कृषि विज्ञान केंद्र पाकुड़ के सभी वैज्ञानिक व कर्मियों ने भी समर्थन में उतरे है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!