Search

April 30, 2026 6:00 pm

छोटी अलिगंज के लोग बजबजाती नालियों व गंदगी से हो रहे जार जार

सूचना दिए जाने के बाद भी नगर परिषद अपनी धुन में सवार

Also Read: E-paper 03-02-2026

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में अवस्थित छोटी अलिगंज एवं धनुषपूजा के लोग अपने इलाके की बजबजाती नालियों एवं सड़क पर बहते नालियों के पानी से गुजरने व गुजर बसर करने को बाध्य है । बताते चलें कि उक्त दोनों मुहल्ले को जोड़ने वाली सड़क ढलान पर है जिसके कारण जल का बहाव लायंस क्लब से नीचे मुहल्ले को जाती है , दूसरी बात कि बारिश के समय तो सड़क और नाले दोनों जलमग्न होकर एकाकार हो जाता है। इस सड़क के किनारे बनी नालियों की जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है । इस सम्बन्ध में छोटी अलिगंज निवासी ने नगर परिषद प्रशासन को इसकी सूचना दी थी एवं नगर परिषद की टीम स्थल निरीक्षण के लिए आई भी एवं समाधान का आश्वासन भी दिया गया था परन्तु हालात जस के तस है। इस बाबत वार्ड पार्षद अजय रविदास से जब संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि नगर निकाय का चुनाव नहीं होने के कारण उनके पास इस हेतु ना तो शक्ति है और ना ही अधिकार ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!