Search

May 1, 2026 1:10 am

बंदर के हमलों से लोगों में दहशत, वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के लोग इन दिनों बंदर का आतंक से परेशान है,रोज कोई न कोई गांव में बंदर लोगो को अपना शिकार बना रहा है। पूरे अगस्त माह में बंदरो ने अबतक 31 लोगो को अपना शिकार बना चुका है जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में किया गया है । शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में निजी कार्य से आए हरिपुर निवासी रूबीलाल मड़ैया पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसके एक दिन पूर्व गुरुवार को दोपहर में पाकुड़िया बाजार में राह चलते राहगीर अब्दुल अहद राशन खरीदने अपने निजी कार्य से पाकुड़िया बाजार आया हुआ था । तभी एक हनुमान पेड़ से कूदकर उसके सामने आया और मनुष्य की भांति हमला करते हुए उसको पकड़ कर अपने कब्जे में लिया और दाहिना हाथ में मुंह को जोर से दबा कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । किसी तरह हनुमान से पीछा छुड़ाते हुए उन्होंने अपनी जान बचाई । वही पाकुड़िया बाजार में ही गुरुवार को अतिकुर मियां को भी हनुमान ने हाथ एवं जांघों पर काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । वहीं दुखु बरमसिया गांव में जंगली बंदर ने सिराजुद्दीन मियां नामक व्यक्ति को दाहिना हाथ में काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया । जख्मी होने पर इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारत भूषण भगत एवं डॉ सफीउल ओला ने प्राथमिक उपचार किया। साथ ही एंटी रेबीज की वैक्सीन भी लगाई । प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया । सभी जख्मी अभी खतरे से बाहर है । बंदर का आतंक से लोगो ने जिला वन विभाग से निजात दिलाने की मांग की है । इधर बंदर की आतंक की खबर सुनकर जिला वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने के लिए जरूरी सामान लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया पहुंची लेकिन समाचार प्रेषण तक बंदर को अपने कब्जे में नही ले पाई थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!