Search

May 10, 2026 10:20 am

कालाजार उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया हटिया, लकड़ापहाड़ी एवं बसंतपुर गांव में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भरत भूषण भगत के निर्देश अनुसार कालाजार रोग से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया रांची से आए हुए कलाकार द्वारा प्रखंड के पाकुड़िया साप्ताहिक हटिया एवं लकड़ापहाड़ी तथा बसंतपुर गांव में कालाजार रोग से बचाव के लिए ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई । कालाजार रोग संक्रमित बालू मक्खी के काटने से फैलता है । जिससे दो सप्ताह से बुखार , कमजोरी महसूस होना ,भूख नहीं लगना ,वजन घट जाना ,खून की कमी होना कालाजार के मुख्य लक्षण है साथ ही पीलिया के आकार बढ़ जाना कालाजार के लक्षण है । वैसे रोगी तुरंत सभी सरकारी अस्पताल में जांच करवाई करवा एवं इलाज करवा मुफ्त में साथी कालाजार के इलाज उपरांत सरकारी सहायता के रूप में मरीज को 6600 श्रम क्षतिपुर्ति दी जाएगी साथ उनके एक सहयोगी को पांच सौ तथा गांव की सहिया दीदी को छह सौ रुपये प्रदान की जाएगी । कालाजार चमड़े में दाग धब्बे वाले रोगी को 84 दिन तक दवाई खाने पर सरकार की तरफ से श्रम क्षतिपुर्ति चार हजार रुपये दी जाएगी तथा सहिया को पांच सौ रुपये दी जाएगी। नुक्कड़ नाटक डॉक्टर मुकेश कुमार मंडल एवं केटिएस संजय मुर्मू की उपस्थिित में किया गया। इस नाटक मैं मुख्य किरदार प्रेम कुमार, रोगी में वीरेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया के रूप में प्रकाश ठाकुर, डॉक्टर के रूप में कुंदन एवं ओझा के रूप में सत्यम कुमार मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!