Search

April 16, 2026 12:22 pm

सर्वे में निकले खराब चापानलों को अविलंब ठीक कराएं पीएचईडी विभाग:-डीसी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ जिले के सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजनों को पेयजल से संबंधित समस्या नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी खराब चापाकल को पीएचईडी विभाग ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही खराब जलमीनार को 15 वें वित्त के फंड से ठीक कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया। सभी बीडीओ को प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। वैसे पंचायत जहां गर्मी के दिनों में चापाकल की जरूरत है वहां नये चापाकल का निर्माण किया जाएगा। कहा कि पेयजल से संबंधित विभिन्न माध्यमों से कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें। ऊंचे स्थान के जल स्त्रोत में जहां कूप की आवश्यकता है वहां झरना कूप बनायें जाएंगे। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!