Search

May 10, 2026 6:34 pm

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, अफजर हुसैन विश्वास ने पीएलवी को और भी बेहतर तरीका से काम करने समेत कही भी क्षेत्रों में कोई परेशानी होती है तो तुरत संपर्क करने को कहा। डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने कानून सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि पुराने सीआरपीसी के बदले नया भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता 2023 , पुराने आईपीसी के बदले नया भारतीय न्याय संहिता 2023, और पुराने एविडेंस एक्ट के बदले नया भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू की जाएगी। समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी समेत नालसा स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, पीएलवी कमला राय गांगुली, सायेम अली, याकूब अली, विजय राजवंशी, चंद्रशेखर घोष, मोकमाऊल शेख, अमूल्य रत्न रविदास, एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240426 wa0011851315569915473092

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!