Search

October 25, 2026 1:34 pm

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने अन्र्तराज्यीय चेकपोस्ट चाँदपुर के समीप जाल बिछा किया व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार।

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार अन्र्तराज्यीय चेकपोस्ट चाँदपुर पर जाल बिछा एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में मुफ्फसिल थानान्तर्गत अन्र्तराज्यीय चेकपोस्ट चाँदपुर के पास विशेष चेकिंग के क्रम में अवैध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर, 205 ग्राम के साथ सौरभ कुमार झा, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता उदय कांत झा, मिर्जानहाट हसनगंज, थाना बाबरगंज, जिला भागलपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पाकुड (मु॰) थाना काण्ड संख्या 71/2024, दिनांक 05.04.2024, धारा 21(ए)/22(ए) NDPS Act दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधानान्तर्गत है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत पाकुड के लिए भेज दिया गया है, बरामद अवैध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर का अनुमानित मुल्य करीब दो लाख रूपये है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!