Search

May 17, 2026 5:15 am

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोड्डा से किया गिरफ्तार।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर हिरणपुर पुलिस ने रविवार रात को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगांवा थाना के धार अमरपुर से आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया। इस घटना को लेकर रविवार शाम पीड़िता के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था । मामला दर्ज होने के बाद थाना के एसआई आरडी सिंह व एएसआई सुभोजित कुमार ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।आवश्यक जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!