Search

May 12, 2026 11:53 pm

पुलिस कप्तान ने किया थाना भवन का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हिरणपुर में नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया। वर्ष 2024 को झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के द्वारा 2.79 करोड़ की लागत से इस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इसमे संवेदक द्वारा थाना भवन सहित चाहरदीवारी आदि का कार्य पूरी की जा चुकी है। एसपी ने नवनिर्मित थाना भवन के सभी कक्षो का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय कक्ष सहित कस्टडी रूम आदि का भी निरीक्षण किया।बताते चले कि थाना भवन निर्माण को लेकर एसपी द्वारा बीते कई माह से नियमित अनुश्रवण की जा रही है। जिसमे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विशेष रूप से दिशा निर्देश दी गई थी। जिसके फलस्वरूप निर्धारित अवधि पर निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया। जो अब इस नवनिर्मित भवन की उद्घाटन की राह देख रहा है। नई थाना भवन सहित चाहरदीवारी की निर्माण हो जाने से लोगो मे काफी खुशी है। इस दौरान प्रभारी थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!