Search

May 11, 2026 11:06 am

तिलका मांझी चौक के समीप देशी शराब बेचने वाले एवं शराबियो को पुलिस ने खदेड़ा

लोस चुनाव को लेकर 24 घंटे अलर्ट है पुलिस,अवैध कार्य स्वीकार्य नहीं,थाना प्रभारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में दिख रहे हैं।गुरुवार को तिलका मांझी चौक के समीप देशी शराब बेच रहे महिलाएं एवं शराबियो को खदेड़ा।मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को तिलका मांझी चौक के समीप देशी शराब बेचने की सूचना मिला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह सहित एसआई जेना बालमुचू, एएसआई सिपाही राम रजक शराब बेच रहे अड्डे में पहुंचकर सभी को खदेड़ा। पुलिस को देखते ही शराब बेच रहे सभी इधर से उधर भागते दिखे।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा। अवैध कार्य हर हाल में चलने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!