Search

May 13, 2026 3:59 am

मोड़ मांझी को पुलिस ने किया विफल, गांव में लगाई गई निषेधाज्ञा

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामकनाली गांव में दो पक्षो के बीच को लेकर होने वाले मोड मांझी को अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खां व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने विफल कर दिया। वही गांव सहित गांव में पहुंचने वाली सभी रास्तों में काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया। गांव में निषेधाज्ञा लगा दिया गया है। दंडाधिकारी व थाना प्रभारी कमान संभाल रखी थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी यूट्यूब चैनल में मोड़े मांझी होने की सूचना डाली गई थी। गांव में मोड़े मांझी शुरू होने के पूर्व से ही पुलिस कैंप करने लगी थी। गांव का माहौल काफी खराब था। पुलिस ने मोड़े मांझी के आयोजक तथा दूसरे पक्ष को समझा दिया और कानून को हाथ मे न लेने की सलाह दिया गया। जानकारी के अनुसार मोड़े मांझी होने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस व दंडाधिकारी सक्रिय हुए और मोड़े मांझी को रोक दिया। गांव में मोड़े मांझी की सूचना थी। इसको लेकर गांव में काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया था। और मोड़े मांझी को विफल कर दिया गया और लगातार पदाधिकारी होने वाले मोड मांझी पर नजर बनाए हुए है

img 20250223 wa00233817444213360342942
img 20250223 wa00242592678865755280399

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!