Search

May 9, 2026 4:38 pm

लोकसभा चुनाव संपन्न करने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र, बढ़ाया हौसला

पाकुड़: लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से शांतिपूर्ण संपन्न करने वाले जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों और थाना अध्यक्षों को एसपी प्रभात कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर न केवल फील्ड में काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बल्कि बैक आफिस में काम करने वाले पुलिस अधिकारी जो चुनाव ड्यूटी में लगाए थे, उन्हें भी सम्मानित किया गया।खास बात यह भी है कि चुनाव को संपन्न कराने में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में सुरक्षा बल के अधिकारियों को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि हर थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्षों को का भी अहम रोल रहा है।एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले के किसी भी कोने में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और न ही वोटिंग को लेकर कोई विवाद या झगड़ा हुआ यह जिला पुलिस के लिए बड़ी बात है।कहा कि बेहतर ढंग से चुनाव संपन्न होने के पीछे बेहतर कोऑर्डिनेशन है।उन्होंने कहा कि चाहे जिला पुलिस हो या फिर केंद्रीय सुरक्षा बल दोनों ने अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। यही वजह रही की चुनाव बेहतर ढंग से संपन्न हो सका। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ दयानंद आजाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साहा, हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

img 20240608 wa00151234844733897522264
img 20240608 wa0014451402667701216351
img 20240608 wa00125291244955437629511
img 20240608 wa00102721890246825352888
img 20240608 wa00113840137439891745508
img 20240608 wa0008270410524198320624

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!