Search

October 22, 2026 5:03 am

गुप्त सुचना पर पुलिस ने छापेमारी कर किया भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

अवैध शराब बिक्रेता रंगेहाथ गिरफ्तार।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर: अवैध शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी निरन्तर जारी है। जिससे काफी सफलता भी मिल रही है। एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में सोमवार देरशाम हिरणपुर पुलिस ने मोहनपुर स्थित एक घर मे औचक छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया गया। वही कृष्णा भगत को अवैध शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी जिसमें एसआई अंशु कुमार उपाध्याय , गोपाल कुमार महतो व रिजर्व गार्ड उदय हांसदा शामिल थे। देरशाम करीब नो बजे की गई छापेमारी में 39 बोतल विदेशी शराब (8385 लीटर) व 107 बोतल (19260 लीटर) देशी शराब को जब्त किया गया। वही अवैध शराब कारोबारी कृष्णा भगत को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी। जिसमे भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर मामला दर्ज की गई है। गिरफ्त में आये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस धंधे में संलिप्त लोगो की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। बताते चले कि बीते सप्ताह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने डांगापाड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया गया था।

img 20240507 wa00515628008798162455453

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!