Search

October 23, 2026 8:31 pm

पुलिस ने जप्त किया वाहन सहित करीब 17 लाख का फर्जी एटीएम टिकट।

फर्जी एटीएम लॉटरी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,जेल।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): अवैध टिकट को लेकर हिरणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है। बीते शनिवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौड़ा मोड़ चेकनाका निकट वाहन सहित करीब 17 लाख की अवैध लॉटरी बरामद किया। वही लॉटरी के साथ सुंदरपुर निवासी सोनू कुमार स्वर्णकार को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर थाना के एसआई गोपाल कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिसबल ने रात, करीब सवा 12 बजे कोटालपोखर की ओर से आ रहे मारुति वाहन संख्या जेएच10बि एस 5745 को जांच के लिये रोका गया। जांच के दौरान वाहन के पीछे सीट में पेटी में बंधे सामान की तलाशी लेने पर 15500 अवैध लॉटरी बरामद हुआ। जिसका मूल्य करीब 17 लाख है। वही पुलिस ने तत्काल वाहन चालक सोनू कुमार स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आये व्यक्ति ने कबूल करते हुए कहा कि यह अवैध लॉटरी साहेबगंज जिला अंतर्गत गुमानी निवासी सौरभ कुमार ने दिया था इस सम्बंध में एसडीपीओ डी एन आजाद ने भी थाना में आकर आरोपी से पूछताछ किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्त में आये व्यक्ति के पास से करीब 17 लाख का अवैध लॉटरी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में संलिप्त लोगो की कई नाम सामने आया है। पुलिस इसकी सघन अनुसंधान कर रही है। इसमे संलिप्त किसी को बख्शा नही जाएगा। अवैध लॉटरी की कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से लॉटरी माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। बिडम्बना यह है की अवैध लॉटरी की यह मायाजाल कब समाप्त होगी। क्योंकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यह धंधा वर्षो से बदस्तूर जारी है। जिससे भोले भाले लोग इसका शिकार हो रहे है , वही हिरणपुर बाजार के कई लोग वर्षो से चांदी काट रहे है।

img 20240414 wa00408189371633786250468

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!