Search

October 25, 2026 11:35 am

पोड़ैयाहाट हत्याकांड मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

गोड्डा : बीते गुरुवार दिनांक 04 अप्रैल को संध्या करीब 06.30 बजे पोडैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बजरंगबली चौंक में शैलेन्द्र भगत, उम्र करीब 58 वर्ष, पिता स्व० कमलेश्वरी प्र० भगत, ग्राम पोडैयाहाट, थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा को गोली मार दी गई, जिसका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गया। इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पोडैयाहाट थाना कांड संख्या 41/24 दर्ज की गई है। इस आलोक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी के नेतृत्व में कांड अनुसंधान, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा हथियार बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के द्वारा त्वरीत कार्यवाई करते हुए गोड्डा जिला के सभी थाना क्षेत्र व सीमावर्ती बाँका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए एन्टी क्राइम चेकिंग प्रारभ की गई एवं अपराधियों का पुलिस टीम के द्वारा पीछा किया गया जिससे अपराधियों द्वारा कांड में प्रयुक्त एक लाल रंग का टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल को छोडकर भाग गये। अलग-अलग टीम द्वारा की जा रही छापामारी में घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ किये जाने पर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों का नाम पता बताया है। अनुसंधान के दौरान यह बात प्रकाश में आई है कि मृतक एवं अभियुक्तों के बीच पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी और घटना के दो दिन पूर्व क्रिकेट मैच खेलने के दौरान अभियुक्तों एवं मृतक व मृतक के पुत्र के बीच विवाद हुआ था। जिसके प्रतिशोध में अभियुक्तों द्वारा यह कांड कारित किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लोकेश कुमार उम्र 21 वर्ष, पे० प्रमोद ठाकुर, सा० शांतिनगर मोहल्ला, थाना पोडैयाहाट जिला गोड्डा, स्थायी पता सा० श्याम बाजार, जे०के० नगर, थाना बौंसी, जिला बाँका बिहार, अभिनव कुमार, उम्र 22 वर्ष, पे० विभाष कुमार भंडारी, सा० शांतिनगर मोहल्ला, थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा, स्थायी पता सा० बोहरा सरबा, थाना पोडैयाहाट जिला गोड्डा, रोहित यादव उर्फ राकेश कुमार, उम्र 23 वर्ष, पे० गणेश यादव, सा० बरमसिया, थाना बौंसी, जिला बाँका, बिहार के रूप में की गई। वहीं कांड में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल ग्लैमर मोटरसाईकिल संख्या जेएच 17 वाई 0581 और अपाची मोटरसाईकिल संख्या जेएच 17 वी 8688 जब्त किया गया तथा कांड में प्रयुक्त दो मोबाईल जब्त किया गया। वहीं छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों में अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी, गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन कुमार यादव, थाना प्रभारी पोडैयाहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक महावीर पंडित, प्रभारी मोतिया ओ०पी० पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार यादव, थाना प्रभारी देवडांड़ थाना, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार यादव, गोड्डा नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार, पोडैयाहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मनोकांत कुमार मंडल, पोडैयाहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार निराला, पोडैयाहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक भोला नाथ दास, थाना प्रभारी अहातु, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कान्त, गोड्डा नगर थाना, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार राम, पोडैयाहाट थाना, सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!