राजकुमार भगत
पाकुड़। प्रभात कुमार पाकुड़ के नए एसपी होंगे। गृह करा एवं आपदा विभाग झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को 14 आईपीएस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सूचना के अनुसार गृह कारा और आपदा विभाग देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। 2014 बैच के जमशेदपुर में एसएसपी रह चुके व झारखंड सशस्त्र पुलिस 6 के समादेष्ठा प्रभात कुमार को पाकुड़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे ।जबकि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक पी जनार्दन धनबाद के पुलिस अधीक्षक होंगे। राजीव कुमार डीआईजी संथाल परगना के पद पर तैनात रहेंगे।





