Search

July 23, 2026 12:04 am

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज, चबूतरा निर्माण शुरू

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के महानायक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराना डीसी कार्यालय के समीप महेशपुर जाने वाली सड़क के किनारे प्रस्तावित स्थल पर प्रतिमा के लिए चबूतरा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था। प्रशासनिक अनुमति और संबंधित स्तर पर समन्वय के बाद अब प्रतिमा स्थापना की दिशा में निर्माण कार्य धरातल पर उतर गया है। झामुमो नेता श्याम यादव ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष, पहचान और अस्मिता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना महज एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और वैचारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास है। प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू होने से झामुमो समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

img 20260722 wa00441584477107330780982
img 20260722 wa00455947252648430890703

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!