Search

April 26, 2026 3:50 am

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के स्वागत और आगमन को लेकर तैयारी पूरी।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत पलियादाहा के सोगले टोला में आगामी 30 दिसंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला महासचिव दाऊद मरांडी के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के जिला महासचिव राजकुमार भगत एवं पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम मियां ने किया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत पलियादहा सोगले टोला में 30 दिसंबर को झारखंड प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम का आगमन हो रहा है। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड के सभी पंचायत के 112 बुथ कमेटी अध्यक्ष के साथ बैठक किया जाना है। साथ ही फुटबॉल कार्यक्रम में भाग लेना है।वहीं युवा नेता दाऊद मरांडी ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव 30 दिसंबर को प्रखंड के सभी बुथ कमेटी के अध्यक्ष का बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद सिद्धू कानू मुर्मू मेमोरियल फाइनल फुटबॉल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम के हाथों उद्घाटन व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। साथ ही बताया कि निरीक्षण के दौरान, जिला महासचिव राजकुमार भगत ने चिन्हित कार्यक्रम स्थल को फाइनल किया उक्त चिन्हित स्थल में ही बैठक व फुटबॉल का फाइनल होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!