Search

October 19, 2026 12:17 am

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया योगदान।

स्वराज सिंह

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने शुक्रवार को किया योगदान, झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 8 जून शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में होने वाली एमएसीटी से संबंधित विशेष लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में एमएसीटी से संबंधित वाद को लेकर इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ता के साथ अहम बैठक की गई।इस दौरान सभी उपस्थित न्यायिक दंडाधिकारी एवम् इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कर इस विशेष लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दी गई। मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी समेत इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तगण मौजूद रहे।

img 20240607 wa0016499810179194380339

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!