Search

April 26, 2026 4:08 pm

अमरापाड़ा के प्रीतम ने किया पाकुड जिला का नाम रोशन।

प्रीतम बने सीमा शुल्क बोर्ड राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार के इंस्पेक्टर

अमर भगत

अमडा़पाडा़-कहते हैं किसी चीज को पाने की दिल में इच्छाशक्ति हो पूरे लगन से इसके लिए प्रयास किया जाए तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है।इसी को चरितार्थ किया है प्रखंड अमड़ापाड़ा क्षेत्र के डुमरचीर गांव निवासी संजय प्रसाद भगत के पुत्र सर्वजीत प्रीतम उर्फ (राजा) ने. संयुक्त स्त्रातक स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण होकर राज्य सहित अपने जिला प्रखंड,एवं अपने गांव का नाम रोशन किया है। प्रीतम को सीमा शुल्क बोर्ड राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार के इंस्पेक्टर का पोस्ट मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। सर्वजीत प्रीतम के पिता संजय प्रसाद भगत ने बताया कि हमारे पुत्र के सफलता पर मुझे और मेरे परिवार को बहुत ही गर्व है। की हमारे पुत्र को देश का सेवा करने का मौका मिला है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!