Search

April 26, 2026 12:01 pm

उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलबोना की छात्रा प्रिया ने मेधावी छात्रवृति में लहराया परचम

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहलबना की छात्रा प्रिया रानी ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति में पाकुड़ जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता, पिता सहित शिक्षक का नाम रौशन किया हैं। करियोडीह निवासी शशि कपूर साहा की बेटी प्रिया रानी ने बताई कि सबसे खुशी की बात है कि जिस विद्यालय से टॉपर बनी हूं उसी विद्यालय में मेरे पिताजी भी शिक्षक हैं। आज मैं जिला टॉप की हूं तो वो सिर्फ मेरे पिताजी के भरोसे, विश्वाश और इरादे से। उन्होंने हमेशा मुझे गाइड किए। इसीलिए सारा श्रेय मेरे पिताजी के अलावे महूलबोना उच्च विद्यालय के शिक्षक पर जाता हैं। बता दे कि यह मेधा छात्रवृति योजना मुख्यमंत्री के चुनिंदा योजनाओं में से एक है। कक्षा नवम से द्वादश तक पढ़ने के लिए प्रतिवर्ष बारह हजार की दर से छात्र वृत्ति देय होती हैं। उक्त योजना प्रतिवर्ष झारखंड अधिविध परिषद रांची के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!