Search

August 26, 2026 1:14 am

नए डीएसई का प्रगतिशील शिक्षक संघ ने किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था सुधार पर हुई सार्थक चर्चा

पाकुड़। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की पाकुड़ जिला इकाई ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) प्रियाश्री भगत का बुके भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों से उन्हें अवगत कराया। बैठक में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, शिक्षकों को समयबद्ध प्रशासनिक सहयोग तथा कार्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी बातचीत हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव रखे। इस दौरान डीएसई प्रियाश्री भगत ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और शिक्षक संघ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। उनका कहना था कि सामूहिक प्रयास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आपसी सहयोग के बल पर पाकुड़ को शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सकता है। मौके पर झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी एवं कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!