Search

April 26, 2026 3:06 pm

झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के द्वारा क्षेत्र में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान,मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत के आधा दर्जन गांव में गुरुवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान तेलियापोखार पंचायत के हाथीमारा गांव सहित आधा दर्जन गांव में झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहुंचने से महिलाओं में मतदान को।लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है । युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । हर एक गांव में युवा नेत्री के पहुंचने पर माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को तीन नम्बर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बाते बताई ।इस मौके पर बाबूधन मुर्मू ,साइमन मुर्मू ,सुमन शेख,सुनील मुर्मू,दिनेश मरांडी , टेनिस मुर्मू ,मोनिका सोरेन ,सुनीता मुर्मू ,तलाकुरी सोरेन बिरजू हंसदा ,रेजिना ,मीरू हेमब्रॉम,कनकलाता मुर्मू ,लोचिता हेंब्रम ,रीना हेमब्रॉम ,जोलोसुरी हेमब्रॉम सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241107 wa00455493983490942144777

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!