Search

April 26, 2026 12:12 pm

यूथ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान: निशात आलम के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर अभियान।

सतनाम सिंह

झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा और महिला मोर्चा के प्रखंड अन्तर्गत कोलाजोड़ा,कदमा, बिसनपूर और मालपहाड़ी के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को वोट देने की अपील की। ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं:

सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना
50 वर्ष उम्र औरत को पेंशन योजना
बिजली बिल माफी योजना
200 यूनिट फ्री बिजली
मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह में दी जाएगी, अगर पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है।

इस अभियान में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। मौके पर आबुओबाईदा, अजमल शेख, अकमल शेख,राम मुर्मु,सोनामुनी किस्कू,सोना टुडू, तलामय किस्कू, लाटूमय किस्कू, धानमुनि मरांडी, चुक्री टुडू,मारुति मरांडी,बबलू मुर्मु,राम टुडू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20241108 wa00546745355719782080749

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!