राजकीय उच्च विद्यालय की पुनर्गठन में रही काफी गहमागहमी
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): राजकीय उच्च विद्यालय हिरणपुर की प्रबंधन समिति की पुनर्गठन को लेकर मंगलवार को विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में राधेश्याम रविदास का चयन किया गया। इस पुनर्गठन को लेकर इसके पूर्व भी दो बार बैठक आयोजित हुई थी , पर पोषक क्षेत्र के अभिभावकों के कम उपस्थिति को लेकर चयन प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया था। पूर्व निर्धारित इस बैठक में काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। वही पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड संसाधन केंद्र के बीआरपी संजय जयसवाल , सीआरपी रुमीना यास्मीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष पद को लेकर काफी गहमागहमी की स्थिति रही। जिसमे कई दावेदार सामने आया , पर चयनित सदस्यों ने राधेश्याम रविदास का चयन किया। वही उपाध्यक्ष पद पर सुभ्रा देवी , सदस्यों में अशोक साहा , नीतू देवी , हिमुला देवी , दुर्गा देवी , वाहिद अंसारी , अंसार अंसारी , करीम अंसारी पांचू यादव आदि का चयन किया गया। पर्यवेक्षक ने बताया कि इस समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरफराज नाजरी , राजकुमार साहा , नावेल किस्कु , रूपेश कुमार , जोनी हेम्ब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।










