Search

October 11, 2026 12:27 pm

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: रदीपुर ओपी पुलिस ने सरकारी स्कूल के शिक्षक को पोक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार।

पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया,जेल

एस कुमार

रदीपुर ओपी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक के द्वारा एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार 09 वर्ष की पीड़ित छात्रा सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है. वही पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहापुर का प्रधान शिक्षक आसराफूल होदा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लिखित शिकायत में बताया गया है कि उसकी पुत्री को आरोपी शिक्षक ने अपने कार्यालय में लेकर गया था। इसके बाद पुत्री के साथ एक के बाद एक अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ किया. बताया गया है कि उक्त शिक्षक नाबालिग छात्रा के साथ इसके पहले भी गंदी हरकते की है, ओर आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतों को किसी को नहीं बोलने को लेकर हर बार छात्रा को मारने व स्कूल से निकाल देने की धमकी देता था. वही बीते सोमवार को जब पीड़ित छात्रा स्कूल से करीब 3 बजे घर लौटी तो पीड़ित छात्रा घर पर काफी रो रही थी. रोते देख पीड़ित छात्रा के पिता ने पूछा तो पीड़ित छात्रा ने अपने साथ घटित घटना की आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने महेशपुर- रदीपुर ओपी थाने पहुंचे. पिता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए धरदबोच लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आसराफुल होदा को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!