Search

May 11, 2026 12:03 pm

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने स्व० कोर्नेलियुस मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

सुदीप कुमार त्रिवेदी

प्रखंड क्षेत्र के सलपतरा गांव निवासी स्व० कोर्नेलियुस मुर्मू की आत्मा के शन्ति हेतु आयोजित प्रार्थना सभा में पहुँचे राजमहल सांसद विजय हांसदा ने स्व० कोर्नेलियुस मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब हो कि स्व० कोर्नेलियुस मुर्मू पार्टी के एक समर्पित सिपाही थे, वे प्रखंड अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के गरीब आदिवासियों व मूलवासियों के हक अधिकार के लिए हरसंभव प्रयास करते थे। बीते वर्ष गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात ईलाज के दौरान 27 जून को उनकी मृत्यु हो गई थी। सांसद विजय हांसदा के पश्चात बारी बारी से सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य सुशील भगत, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, धानो मरांडी, अशोक हेम्ब्रम, रमेश मुर्मू सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!