Search

May 11, 2026 12:42 am

प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ लोगो ने पूजा अर्चना कर बजरंगबली की ध्वजा को मंदिर व घरों में लगाया। सुंदरपुर स्थित बजरंगबली मंदिर में पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया। जहाँ काफी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे। उधर सरकारी मवेशी हाट स्थित बजरंगबली मंदिर , देवपुर महावीर मंदिर , तोड़ाई , मोहनपुर , दराजमाथ , डांगापाड़ा , धोवाडांगा आदि जगहों में भी पूजा अर्चना की गई, और महावीर ध्वज स्थापित किया गया। वही श्रद्धालुओ ने मंदिर व अपने अपने घरों में पूजा अर्चना कर महावीरी ध्वज लगाया। वही कई मंदिर प्रांगण में संकीर्तन की भी आयोजन की गई है।

img 20240417 wa00132682350305896307094
img 20240417 wa0012774657648283620271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!