गौतम बुद्ध, डॉ भीमराव अम्बेडकर,सम्राट अशोक,के प्रतिमा पर माल्यार्पण, एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
जमुआ, 2 मई।शुक्रवार को जमुआ प्रखंड स्थित बुद्ध विहार, कंदाजोर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान अम्बेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध,डॉ. भीमराव अम्बेडकर,सम्राट अशोक, की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पंचशील, त्रिशरण और बुद्ध वंदना का पाठ कराया गया
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर यहां धम्म अनुयायी जुटते हैं। बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के समता और न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उक्त अवसर पर मोहन बौद्ध , जगदीश दास, नूनदेव रविदास, भीमलाल रविदास, संतोष दास, रूपलाल रविदास ,राजेश दास, प्रदीप दास ,संजय दास, दशरथ दास ,रामचंद्र दास, समेत कई अन्य मौजूद थे।
सुधीर सिन्हा
फोटो










