Search

May 11, 2026 1:46 am

बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर से निकाली गई रामनवमी की शोभा यात्रा।

रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर तीन कार सेवकों को किया सम्मानित।

एस कुमार।

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को सार्वजनिक रामनवमी अखाड़ा समिति महेशपुर ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा की शुरूआत बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर से हुई. जहां पुरोहित विष्णु पांडा और सरबेश्वर कुमार के द्वारा पूरी विधि विधान से अस्त्र शस्त्र का पूजा पाठ की गई। साथ ही रामनवमी के अवसर पर महेशपुर अखाड़ा समिति के सदस्यों ने अयोध्या मंदिर को लेकर आंदोलनकारी तीन कार सेवकों को सम्मान किया गया. जिसमे अमड़ापाड़ा प्रखंड निवासी मनोज कुमार, सुनील कुमार मंडल और संजय कुमार भगत को राम भक्तों ने उन्हें श्रीराम का पट्टा व तलवार देकर सम्मान किया गया। वही रामनवमी शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर राम भक्त झूम रहे थे। शोभायात्रा में कई मोहल्ले की महिला व पुरुषों ने राम भक्त के ऊपर पुष्प वर्षा की। साथ ही विभिन्न चौक- चौराहों पर रामभक्तों के लिए शरबत, पानी के इंतजाम किए गए थे। वही शोभा यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकल कर हाटपाड़ा, दत्तापाड़ा, बाजारपाड़ा, तिवारीपाड़ा, ग्वालपाड़ा, अंबेडकर चौक, मुस्लिम टोला, भगत सिंह चौक, थाना होते हुए पुन: मंदिर परिसर में समाप्त हुई. मौके पर अखाड़ा समिति के बमबम यादव, सुनील यादव, दीपक साहा, बिक्की राय, सर्बोजित हरिजन, अनिकेत सिंह, विष्णु भगत, शिवम भगत, पीयूष कुमार, गुड्डू रजक, काजल साहा, गुड्डू भगत, मनोज कुमार, अजित साहा, आकाश दत्ता, सूरज कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में राम सेना शामिल थे. शोभायात्रा में स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तेद दिखे।

img 20240416 wa003699594023006007050
img 20240416 wa00373814706905907827497

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!