Search

October 25, 2026 9:57 am

रमज़ान बरकतों का महिना : हाजी आलम

गोड्डा : 27 वें रमज़ान के अवसर पर रविवार को चपरासी मोहल्ला स्थित ताज फ़्लैश के तत्वाधान में दावत- ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत कर आपसी सहयोग प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। महफ़िल- ए- इफ्तार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम ने कहा कि रमज़ान बरकतों का महिना है इस महिना में रोज़ा रखकर ख़ुद पर भुख और प्यास का जो एहसास होता वह हमें इस बात का एहसास दिलाता है कि जो लोग भुखे और प्यासे होते होंगे उस पर क्या गुजरती होगी, हाजी आलम ने कहा कि धर्म कोई भी हो सभी का फ़ोकस बराबरी कमजोर आदमी की सहायता करना समानता के तरीके पर अम्ल करने के सिवा कुछ नहीं है। रमज़ान में एक महिना का उपवास से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है साथ ही शखती के साथ निरंतर इबादत करने से मानसिक शान्ति मिलती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!