राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर थाना प्रभारी के पद पर शुक्रवार को रंजन कुमार सिंह ने योगदान किया। इसके पूर्व के थाना प्रभारी नवीन कुमार का पुलिस केंद्र पाकुड़ स्थानांतरण कर दिया गया है। नव पदास्थापित थाना प्रभारी इसके पूर्व लिट्टीपाड़ा थाना में थे। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसमे आमलोगों की सहयोग की आवश्यकता है। पुलिस -पब्लिक सम्बन्धो को मजबूत की जाएगी। आमलोगों से सीधे रूबरू होकर समस्याओ पर त्वरित करने का प्रयास किया जाएगा। लोग अपने समस्याओ को लेकर बेहिचक थाना आकर अपनी अपनी समस्याओं को रख सकते है। क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। इस मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।





