बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने उनकी 20 वर्षीय पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने एवं छः माह का गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने का आरोप एक युवक पर लगाई है । महिला की शिकायत पर पाकुड़िया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है । महिला ने आरोप लगाई है कि 25 सितंबर 2023 को खक्सा में आयोजित फुटबॉल का फाइनल खेल देखने उनकी पुत्री गई थी। शाम हो जाने पर एक अन्य गांव का व्यक्ति ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर और शादी का प्रलोभन देकर थोड़ा दूर स्थित एक नाला के पास एकांत जगह पर ले गया और जबरन बलात्कार किया। इस तरह रात भर कुकर्म करने के बाद सुबह लड़की को उसके पिता के घर छोड़ दिया। इसके बाद दोनो में मिलना जुलने का सिलसिला जारी रहा और उनकी पुत्री को यौन शोषण करते रहा। यौन शोषण के बाद उनकी पुत्री छः माह का गर्भवती हो गई और लड़का शादी करने की बात पर टाल मटोल करता रहा। इस बात को लेकर सामाजिक पंचायती हुई है। एवं पंचायती में उनकी पुत्री को पत्नी के रूप में स्वीकार करने को लेकर तैयार हुआ और अपने साथ घर ले गया । इसके दूसरे ही दिन परिवार के बहकावे में आकर उनकी पुत्री को छोड़कर कहीं भाग गया । इसके बाद लड़का एवं माता पिता उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे और 22 जुन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया तब वह मजबूर हो कर अपने माता पिता के घर लौट आई। इसके बाद पाकुड़िया पुलिस को घटना की शिकायत की। वहीं मामले को लेकर पाकुड़िया पुलिस थाना कांड संख्या 30/24 दर्जकर जांच कर रही है।





