बजरंग पंडित
पाकुड़िया रामनवमी को लेकर सोमवार को महेशपुर प्रभाग के एसडीपीओ विजय कुमार,थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी पाकुड़िया रामनवमी कमेटी के साथ बैठक किया। बैठक के उपरांत एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी पाकुड़िया बाजार सहित अन्य गांव में घूम कर रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीपीओ विजय कुमार ने थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं रामनवमी कमेटी को जुलूस से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए और आदर्श आचार संहिता का पालन करने जुलूस में किसी भी प्रकार का राजनीतिक दल धर्म विशेष एवं भड़काऊ गाना नहीं बजाने रात 10 बजे के बाद किसी प्रकार का गाना नहीं बजाया जाएगा। सहित अन्य विषयों पर जानकारी दिया दिशा निर्देशों का अच्छे से अनुपालन नहीं करने पर विधि संवत करवाई किया जाएगा। मौके पर रामनवमी कमेटी के कई सदस्य उपस्थित थे




