Search

October 22, 2026 7:26 pm

आसन्न चुनाव को लेकर डिप्टी कमांडेंट ने सुरक्षा के लिहाज से कई विद्यालय का किया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया ( पाकुड़) लोककसभा चुनाव 2024 की तैयारी का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमांडेंट संजय प्रसाद ने पाकुड़िया प्रखंड के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया, गनपुरा विद्यालय, बन्नोंग्राम विद्यालय, दुर्गापुर विद्यालय का गुरुवार देर शाम को निरीक्षण किया। जैसे कि मालूम है कि राजमहल लोकसभा सीट पर सातवें व अंतिम चरण 1 जून को चुनाव होना है। प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीएपीएफ की कंपनियों के रुकने की व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया गया। बारकी से सभी विद्यालयों में भवन, सड़क, पेयजल, शौचालय, बिजली, नेटवर्क कनेक्टिविटी सहित अन्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर पेयजल स्कूटीव राहुल श्रीवास्तव, बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, पेयजल कनीय अभियंता चंदन कुमार बीपीआरओ त्रिदीप शील सहायक कमांडेंड़ सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य कमांडेंड़ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!