Search

May 12, 2026 3:38 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर एकता और संस्कृति संरक्षण का संकल्प

पाकुड़ — संताल परगना हुल समिति ने विश्व आदिवासी दिवस पर लड्डू बाबू आम बगान और गोकुलपुर बगीचा में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी एकता, अधिकारों और संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर हुई। मार्क बस्की, श्यामलाल गौंड, विकास गौंड, लखन सोरेन, मांझी बाबा पोल किस्कू और गोल्डेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तोड़ाई नृत्य ग्रुप ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आदिवासी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य और गीत से संस्कृति की झलक पेश की। सदस्यों ने जल, जंगल, जमीन, कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज को शिक्षित करने, अंधविश्वास व कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए जनजागरण का संकल्प लिया। मार्क बस्की ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज को एकजुट कर अपनी धरोहर और प्रकृति की रक्षा करना है।

img 20250809 wa0039370401651958260616
img 20250809 wa00414731874219005965187

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!