सतनाम सिंह
पाकुड़: दुसरे दिन भी जिले की तीन रिसोर्स शिक्षिकाएं अपने मांगों के समर्थन में समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल करती हुई देखी गई। भूख हड़ताल पर बैठी रिसोर्स शिक्षिका हीरा मरांडी ने बताया कि आरसीआई प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण हम तीन शिक्षिका सुनीता हेम्ब्रम व मृदुशीला मुर्मू को जबरन कार्य से मुक्त कर दिया गया है।रिसोर्स शिक्षिका हीरा मरांडी ने बताया कि झारखंड के कई ऐसे जिले हैं जिसमें रिसोर्स शिक्षिका से आरसीआई प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद शिक्षक कार्यरत हैं और उन्हें मानदेय भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगर हम लोगों की मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगे। साथ ही पाकुड़ आ रहे मुख्यमंत्री से मिल अपनी समस्याओं को रखेंगे। वहां भी बात नहीं बनी तो आत्मदाह करने को विवश होंगे। अपने प्रदर्शन के दौरान रिसोर्स शिक्षिकाओं ने एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, एपीओ एमलिन सुरीन, डीईओ रजनी देवी के विरोध में जम कर नारेबाजी भी की। कहा कि हम आदिवासी शिक्षिकाओं को कार्य से हटा कर उनका मानसिक तौर पर शोषण किया जा रहा है।





