Search

December 13, 2025 3:10 pm

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया ध्वजारोहण

पाकुड़, 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड की माननीय ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश की प्रगति, लोकतंत्र की मजबूती तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय देशभक्ति के नारों और तिरंगे की रंगीन आभा से गूंज उठा, जहाँ एकता, समर्पण और सेवा का संदेश पूरे जोश और उत्साह के साथ दिया गया।

img 20250815 wa01148905510218710203436
img 20250815 wa01156519650306535045276

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर