Search

September 20, 2026 8:21 am

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबाधाम के लिए निकला शिवभक्तों का जत्था।

पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में भोलेनाथ की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। रविवार को मोंगला बांध गांव से दर्जनों महिला-पुरुष कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांवरियों ने मोंगला बांध दुर्गा मंदिर और पाकुड़िया स्थित बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हर-हर महादेव, बोल बम और बाबा एक सहारा है के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया। जत्थे में शामिल मोंगला बांध की पूर्व पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने बताया कि वह करीब पांच वर्षों से कांवरियों के जत्थे के साथ सुल्तानगंज जाती हैं। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर पैदल कांवर यात्रा करते हुए देवघर पहुंचती हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करती हैं। इसके बाद बासुकीनाथ धाम में भी जल अर्पित कर पूजा-अर्चना के बाद घर लौटती हैं। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तिहर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, बाबाधाम की राह पर निकला शिवभक्तों का जत्था की अनुभूति अद्भुत होती है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर श्रद्धा, आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!