कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू छोड़ सैकड़ों समर्थक के साथ कांग्रेस में शामिल हुए ईलामी के मुखिया समाद अली।
मंत्री आलमगीर आलम ने मुखिया समद अली का कांग्रेस पार्टी में तहे दिल से किया स्वागत।
विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम विपक्ष के उपर जम कर बरसे,जनता को गुमराह कर रहे है विपक्षी दल।
सतनाम सिंह
पाकुड़ लड्डू बाबू आम बागान रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता के मिलन समारोह में पाकुड़ कांग्रेस के विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा भरने का काम किया,आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता की भूमिका अहम होगी, मंत्री ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करने को लेकर टास्क दिया,बूथ लेवल पर काम करने को लेकर कई मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई।मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की झारखंड सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है,केंद्र द्वारा ग्रामीणों के लिए आवास का फंड न देना यह दुर्भाग है,इसलिए झारखंड सरकार ने अबुवा आवास की सौगात दी है झारखंड वासियों को,आपकी सरकार आपके द्वार भी झारखंड सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
ईलामी के मुखिया ने आजसू छोड़ सैकड़ों समर्थक के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।
पाकुड जिले में कांग्रेस को और जायदा मजबूत करनें के लिए जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने जमीनी स्तर पर काफी काम किया है जिसका परिणाम रविवार के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू छोड़ सैकड़ों समर्थक के साथ मुखिया इलामी समद अली ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा,मंत्री आलमगीर आलम ने मुखिया समद अली का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर तहे दिल से स्वागत किया और सभी समर्थकों को माला पहनाकर कहा की कांग्रेस में आप सभी का स्वागत है। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के साथ आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, देवीलाल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, जिला परिषद बदरुल सेख, रामविलास महतो, निरंजन मिश्रा, आसगर अली, पप्पू गंगवानी, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, मुखिया अबूताहिर शेख, सलीम शेख, मोरफुल शेख, आनुअर शेख, मुजीबुर शेख, नसीम शेख, गुलाम रसूल, अजीजुल शेख सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















